PM Kisan Registration के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसकी शुरुआत 1 दिसंबर 2018 को की गई थी और इसका आधिकारिक शुभारंभ 24 फरवरी 2019 को भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किया गया था। इस योजना के मुख्य उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को कृषि में आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

इस योजना के तहत भारत के हर पात्र किसान को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सम्मान राशि हर पात्र किसान को तीन बराबर किस्तों ₹2000-₹2000-₹2000 (हर 4 महीनो में एक क़िस्त) में सीधे किसानों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।

अगर आप भी pm kisan samman nidhi yojana का लाभ लेना चाहते है तो इस लेख को पूर्ण पढ़े और सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त करके इसमें फ्री में आवेदन करे।

इस लेख पीएम किसान में आवेदन की जानकारी, पात्रता और जरुरी दस्तावेजों के बारे में विस्तार से बताया गया है।