जैसा की आप सब को किसान भाइयो को पता है की PM किसान योजना की 22 वि क़िस्त 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से जारी की गई थी। लेकिन कुछ किसानो को यह 22 वि क़िस्त नहीं प्राप्त हुई है। आज हम इस लेख में इसी समस्या के बारे में बात करेंगे।
आपको किन कारणों की वजह से यह क़िस्त प्राप्त नहीं हुई है, उनके बारे में हम विस्तार से जानेगे।
अगर आपको PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 22वीं किस्त नहीं मिली है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। लाखों किसानों को यह 22 वि क़िस्त कुछ तकनीकी और दस्तावेज़ी कारणों से नहीं मिली है। इस पोस्ट में हम विस्तार से जानेंगे कि आपकी pm किसान की 22 वि किस्त क्यों रुकी, और इसे कैसे तुरंत ठीक कर सकते है।
निचे PM किसान योजना की 22 क़िस्त ना मिलने के 5 कारण दिए गई है, जो आपकी 22 वि क़िस्त ना मिल पाने की वजह हो सकते है।
PM Kisan 22वीं किस्त नहीं मिलने के मुख्य कारण:
1. PM किसान की E-KYC का पूरा नहीं होना:
PM KISAN YOJANA की क़िस्त ना मिलने के मुख्य कारणों में से एक यह कारण है, अगर आपने सही समय पर अपनी e-KYC पूर्ण नहीं करी है तो आपको 22 वि नहीं नहीं मिली। इसलिए जरुरी है की आप क़िस्त आने से लगभग 15-20 दिन पहले ही अपनी e-KYC पूर्ण कर लेवे। ताकि आपकी कोई सी भी क़िस्त ना रुके। ज्ञात रहे की सरकार ने सभी किसानों के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया है।
अगर आपने e-KYC नहीं कराया है, तो आपकी किस्त रोक दी जाती है। (e-KYC पूर्ण करने के लिए नजदीकी ईमित्र पर जाये। ) अपनी e-KYC का स्टेटस जानने के लिए तुरंत अपना STATUS चेक करे।
2. बैंक खाते में समस्या:
यह भी एक महत्वपूर्ण कारण है पीएम किसान की क़िस्त नहीं मिलने का, अगर आपका बैंक अकाउंट ही सही से काम नहीं करेगा तो आपको मिलने वाली किस्ते कैसे प्राप्त होगी। तो आपको यह ध्यान देना जरुरी है की आपका
- बैंक खाता बंद या निष्क्रिय नहीं है,
- आपने बैंक की सभी जानकारी सही से भरी है आपके पीएम किसान के फॉर्म में,
- और अबसे महत्वपूर्ण आपका बैंक-आधार कार्ड से लिंक नहीं होना।
आपका आधार कार्ड- बैंक से लिंक है या नहीं आप आधार कार्ड की official website पर जा सकते है और अपना बैंक-आधार का स्टेटस की जांच कर सकते है।
3. आपके आधार कार्ड में गलती होना:
आपके आधार कार्ड में निम्न त्रुटिया होने की वजह से भी आपको PM kisan की किस्ते नहीं मिलने का मुख्य कारण हो सकते है:-
- आपके पीएम किसान और आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग अलग होना।
- जन्मतिथि mismatch होना
- आधार सत्यापन फेल होना
- आपके Bio Matrix (फिंगरप्रिंट, आखो का स्कैन आदि ) का अपडेट नहीं होना
आपको यह ज्ञात रहे की अगर आपको आधार कार्ड बनाये हुए बहुत साल हो गए है तो आज ही आधार कार्ड में अपनी Bio Matrix को अपडेट कराये। आदि कारणों की वजह से आपका pm किसान का डेटा verify नहीं हो पाता, जो आपको किस्ते को रोकने का कारण बनता है।
4. भू-सत्यापन (Land Seeding) का नहीं होना:
अगर आपने पीएम किसान योजना में भूमि का सत्यापन नहीं कराया है तो आज ही नजदीकी ईमित्र पर जाकर इसका सत्यापन जरूर से कराये।
अपनी भूमि के भू-सत्यापन (Land Seeding) का स्टेटस जांचने के लिए आप यह क्लिक करे:- LAND SEEDING STATUS CHECK
5 .पात्रता (Eligibility) में बदलाव: .
भारत सरकार समय समय पर PM किसान की पात्रता में बदलाव करती रहती है तो एक यह कारण भी हो सकता है किस्ते नहीं मिलने का। जैसे की:
अगर आप निचे दी गई श्रेणियों में आते हैं, तो आपको किस्त नहीं मिलेगी:
- सरकारी कर्मचारी
- आयकर दाता
- बड़े किसान (निर्धारित सीमा से ऊपर)
6. फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) पूर्ण नहीं होना:
अगर आपने अभी तक pm किसान की फार्मर रजिस्टरी पूर्ण नहीं की है तो आज ही नजदीकी ईमित्र पर जाकर इससे पूर्ण करवाए। इसके बिना आपको pm किसान की कोई सी भी क़िस्त प्रपात नहीं होगी।
PM Kisan Samman Nidhi Yojna 22nd Kist पाने के लिए क्या करे :
1. e-KYC तुरंत पूरा करें:
आज ही नजदीकी ईमित्र पर जाकर अपनी e-KYC को पूर्ण करवाए
2. बैंक डिटेल चेक करें:
अपने बैंक जानकारियों को जाचे की pm किसान के फॉर्म में और आपके बैंक की जानकारी सही से मिल रही है या नहीं। इन्हे तुरंत चेक करवाए। और इसके साथ ही:
- बैंक- आधार लिंक स्टेटस देखें
- IFSC और अकाउंट नंबर सही करें
3. आधार डिटेल अपडेट करें:
अपनी आधार डिटेल्स को अपडेट करे और सुनिश्चित करे की आपका आधार में और आपने pm किसान के फॉर्म में एक समान ही जानकरी होव।
4. PM Kisan स्टेटस चेक करें:
समय समय पर PM KISAN का स्टेटस चेक करते रहना चाहिए ताकि आपको जो भी त्रुटि दिखे उनको सभी समय पर ठीक किया जा सके। अभी PMKISAN का स्टेटस चेक करे
5. FARMER REGISTERY पूर्ण करे:
अगर आपकी फार्मर रजिस्टरी पूर्ण नहीं की है तो आज ही पूर्ण करे।
नोट: इन सभी त्रुटियों को सही करवाने के लिए आप नजदीकी ईमित्र पर जा सकते है तो और इनका समाधान करा सकते है।
अगर आपने सभी त्रुटियों को सही कर लिया है तो PM KISAN की 23 वीं क़िस्त के साथ में आपको रुकी हुई किस्ते भी प्राप्त हो जाएगी। इसके आलावा आपको ध्यान रहे की हर 3 महीने में अपनी e-KYC और बैंक डिटेल अपडेट रखें, ताकि अगली किस्त बिना किसी रुकावट के मिल सके।
कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी: