PM Kisan Beneficiary List: ऐसे चेक करें अपना नाम, पूरी जानकारी

नमस्कार किसान भाइयो आज हम इस लेख में pm kisan beneficiary list के बारे में जानेंगे की यह क्या होती है, क्यों यह PM किसान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जरुरी। जैसे की आप सभी किसान भाइयो को पता है की यह केवल उन्ही लोगो या किसानों के लिए उपयोगी जो PM किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हुए है और योजना का लाभ प्राप्त कर रहे है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana भारत के करोड़ों किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है क्योकि इस योजना के तहत हर पात्र किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। अगर आपने Pradhanmantri kisan samman nidhi yojana के लिए आवेदन किया है, तो आपको pm kisan beneficiary list में अपना नाम जरूर चेक करना चाहिए। इससे आपको यह ज्ञात हो जाता है की हमें आगामी किस्त प्राप्त होगी या नहीं।

PM Kisan Beneficiary List क्या है?

PM kisan beneficiary list एक पीएम किसान की ऐसी आधिकारिक सूची है जिसमें उन सभी किसानों के नाम होते हैं जिन्हें इस योजना का लाभ मिल रहा है और जिन्हे आगामी क़िस्त प्राप्त होगी।

यह pm kisan beneficiary list आगामी क़िस्त के आने कुछ दिनों पहले ही अपडेट कर दी जाती है ताकि किसानों को पता चल सके की हमें आगामी क़िस्त प्राप्त होगी या नहीं, और अगर इस लिस्ट में नाम नहीं है तो pm किसान का स्टेटस जरूर चेक करे। ताकि आपको क़िस्त नहीं मिलने के कारण का पता चल सके।

इस सूची को सरकार समय-समय पर अपडेट करती है और इसमें नए लाभार्थियों को जोड़ा जाता है और अपात्र किसानो को हटाया भी जाता है।

PM Kisan Beneficiary List में अपना नाम चेक करने का आसान तरीका

PM Kisan Beneficiary List में आप आसानी से अपना नाम ऑनलाइन घर बैठे चेक कर सकते है, इसके लिए निचे कुछ स्टेप्स दिए गए, उनका अनुसरण करके आप लिस्ट में नाम चेक करे सकते है:

  • सबसे पहले PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये: pm kisan yojana
  • इसके बाद “Farmers Corner” सेक्शन में जाएं
  • वहा पर “Beneficiary List” के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • अब आपको Benificiary List पेज पर – अपने राज्य (State), अपने जिले (District), अपने उप-जिले या तहसील (Sub-District/Tehsil), अपने गांव या ग्राम पंचायत (Village/Block) का चयन करना है।
  • इसके बाद “Get Report” पर क्लिक करे।
  • अब आपके सामने आपके गांव में मिल रहे किसानो को एक लिस्ट आ जाएगी, जिसको पीएम किसान का लाभ मिल रहा है, इस लिस्ट में अपना नाम भी देख सकते है।

PM Kisan Beneficiary List में क्या-क्या जानकारी होती है?

इस सूची में आपको निम्न जानकारी मिलती है:

  • सीरियल नंबर, जो बताते है की आपके गाव में कितने पीएम किसान के लाभार्थी है।
  • लाभार्थी किसान का नाम
  • किसान का Gender (पुरुष या महिला)
  • गांव, जिले, राज्ये का नाम आदि

अगर PM Kisan Beneficiary List में नाम नहीं है तो क्या करें?

अगर आपने PM किसान सम्मान निधि योजना का फॉर्म भरा था और आपका नाम pm kisan beneficiary list में नहीं है, तो ये निम्न कारण हो सकते हैं:

  • आपके आवेदन में कोई गलती है या आवेदन अधूरा है (इसका status चेक करे )
  • आपकी eKYC पूर्ण नहीं हुई है।
  • आपके दस्तावेजो में कोई गलती है।
  • बैंक खाते में समस्या
  • आपका आधार कार्ड बैंक से लिंक नहीं है। (आधार को बैंक से लिंक करे )
  • भूमि सीडिंग नहीं हुई है।
  • आपकी farmer registery पूर्ण नहीं है।
  • आदि कारण हो सकते है।

अगर आपके फॉर्म में किसी भी प्रकार की त्रुटि पायी जाती है तो इसको जानने के लिए अपना स्टेटस जरुर चेक करे और त्रुटि पायी जाती है तो जल्द ही नजदीकी csc/ईमित्र सेण्टर पर जाकर उसे सही करवाए।

PM Kisan Payment Status कैसे चेक करें?

अगर अपनी किस्तों के बारे में जानकारी प्राप्त करनी है तो आप निम्न स्टेप्स का अनुसरण कर सकते है:

  • सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ पर जाये।
  • इसके बाद “Know Your Status” पर क्लिक करे
  • इसमें “रजिस्ट्रेशन नंबर” और कैप्चा कोड दर्ज करे
  • और फिर “Get OTP” बटन पर क्लिक करे
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर OTP आएगा उसे दर्ज करे और  “GET DATA” पर क्लिक करे।
  • अब आपके सामने आपकी सभी जानकरी आ जाएगी (जैसे निचे फोटो में दिखाया गया है )
  • इसमें आपको निचे “Latest Installment details का कॉलम दिखेगा, उसमे आपको “Payment Status” के सेक्शन में आपको प्राप्त गई और आने वाली क़िस्त की जानकारी प्राप्त होगी।
PM Kisan Payment Status

कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी :