PM Kisan Samman Nidhi Yojana 23वीं किस्त 20 जून 2026 को होगी जारी

अब इंतजार PM Kisan Samman Nidhi Yojana 23वीं किस्त का इंतजार ख़त्म क्योकि 23वीं किस्त 20 जून 2026 को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा जारी की जाएगी। इस किस्त के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹2000 की आर्थिक सहायता सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से इस किस्त का हस्तांतरण करेंगे। इस क़िस्त का लाभ करीब 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को प्राप्त होगा। इस 23 वि क़िस्त में लगभग 18,880 करोड़ से अधिक राशि का हसतांनांतरण किया जाएगा।

इस कार्क्रम का सीधा प्रसारण 20 जून 2026 को दोपहर 3:45 से किया जाएगा और आप भी इसमें भाग ले सकते है –EVENT में पंजीकरण करे

PM kisan 23 installment पर जानकारी

जैसे की आप सभी को पता है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत भारत के किसानों को हर वर्ष ₹6000 की सहायता राशि दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में ₹2000-₹2000 करके किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। अब तक सरकार द्वारा 22 किस्तें सफलतापूर्वक जारी की जा चुकी हैं और अब किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार समाप्त होने वाला है।

क्योकि यह 23 वि क़िस्त माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से जारी करेंगे जिसमे लगभग 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को लगभग 18,880 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

20 जून को कितने बजे आएगी PM Kisan की 23वीं किस्त?

आधिकारिक रिपोर्ट्स के अनुसार, PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को शाम लगभग 3:45 बजे प्रधानमंत्री द्वारा जारी की जाएगी। हालांकि बैंक खाते में राशि पहुंचने का समय अलग-अलग बैंकों के अनुसार कुछ समय आगे-पीछे हो सकता है।

किन किसानों को मिलेगा 23वीं किस्त का लाभ?

इस 23वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी सभी जरूरी जानकरी सही होगी:

  • PM Kisan योजना में नाम दर्ज होना चाहिए
  • आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए
  • e-KYC की प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए
  • जमीन का सत्यापन (Land Verification) पूरा होना चाहिए
  • बैंक खाते की जानकारी सही होनी चाहिए

जिन किसानों की e-KYC अधूरी है या बैंक एवं आधार से जुड़ी जानकारी में त्रुटि है, उनकी यह PM Kisan Samman Nidhi Yojana 23वीं किस्त रुक सकती है तो आज ही इन्हे पूर्ण करे।

PM Kisan 23वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

हर किसान घर बैठे अपनी 23वीं किस्त का स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं:

  • सबसे पहले PM Kisan योजना की Official website पर जाये: PM KISAN YOJANA
    इसके बाद आप FARMER CORNER में “Know Your Status” पर क्लिक करे।
  • इसके बाद अपना पीएम किसान का “Registration No” दर्ज करे और कैप्चा कोड को दर्ज करे।
  • इसके बाद “GET OTP” बटन पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपके “REGISTERED मोबाइल नंबर” पर एक OTP प्राप्त होगा
  • इसे दर्ज करके “GET DATA” पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपके सामने आपके पीएम किसान की सभी जानकरी आ जाएगी।

PM Kisan Beneficiary List में नाम कैसे देखें?

अगर आप अपना नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना की सूचि में खोजना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये: pm kisan yojana
  • इसके बाद “Farmers Corner” सेक्शन में जाएं
  • वहा पर “Beneficiary List” के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • अब आपको Benificiary List पेज पर – अपने राज्य (State), अपने जिले (District), अपने उप-जिले या तहसील (Sub-District/Tehsil), अपने गांव या ग्राम पंचायत (Village/Block) का चयन करना है।
  • इसके बाद “Get Report” पर क्लिक करे।
  • अब आपके सामने आपके गांव में मिल रहे किसानो को एक लिस्ट आ जाएगी, जिसको पीएम किसान का लाभ मिल रहा है, इस लिस्ट में अपना नाम भी देख सकते है।


यदि आप चाहते हैं कि आपकी PM Kisan Samman Nidhi Yojana 23वीं किस्त बिना किसी परेशानी के आपके खाते में पहुंचे, तो तुरंत अपना e-KYC, आधार लिंकिंग और बैंक विवरण जांच लें। किसी भी प्रकार की गलती होने पर समय रहते सुधार करवाएं ताकि आपको 23वि क़िस्त का लाभ प्राप्त हो सके। धन्यवाद

भारत के किसानो के लिए कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी :