भारत सरकार द्वारा शुरू की गई PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana देश के करोड़ों परिवारों के लिए एक बड़ी योजना है। इस योजना के तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर हर महीने बिजली बिल कम या लगभग शून्य करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का उद्देश्य 1 करोड़ घरों तक मुफ्त बिजली का लाभ पहुंचाना है।
अगर आप अपने घर का बिजली बिल कम करना चाहते हैं और सरकारी सब्सिडी का फायदा लेना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत उपयोगी होगी। इस लेख में हम PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी विस्तार से जानेंगे।
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026” केंद्र सरकार की एक बड़ी और लाभकारी योजना है, जिसके बारे में शायद सभी लोगों को इसकी पूरी जानकारी नहीं है। इस योजना के तहत सरकार देशभर के करोड़ों घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने में सहायता कर रही है, ताकि लोग अपनी बिजली का खर्च कम कर सकें और स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग बढ़े।
सरकार समय-समय पर आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें नई सुविधाएं देने के लिए कई योजनाएं शुरू करती रहती है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए भारत सरकार ने इस महत्वाकांक्षी सोलर योजना को शुरू किया है। इस योजना की घोषणा केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman द्वारा बजट पेश करते समय की गई थी। योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को सस्ती और लगभग मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना है, जिससे बिजली बिल का बोझ काफी हद तक कम हो सके।
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana क्या है?
Ministry of New and Renewable Energy द्वारा शुरू की गई PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana एक भारत सरकारी की योजना है, जिसके तहत घरों की छत पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाया जाता है। इस योजना में सरकार लाभार्थियों को किलो वाट के ईसाब से अलग अलग सब्सिडी प्रदान करती है ताकि लोग कम खर्च में सोलर सिस्टम लगवा सकें।
इस PM Surya Ghar योजना का मुख्य उद्देश्य:
- हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना
- बिजली बिल कम करना
- सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देना
- पर्यावरण संरक्षण
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ाना
भारत सरकार ने इस PM Surya Ghar योजना के लिए ₹75,000 करोड़ से अधिक का बजट निर्धारित किया है।
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के बारे में
| योजना का नाम | PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana |
|---|---|
| उद्देश्य | मुफ्त बिजली और सोलर ऊर्जा को बढ़ावा |
| लाभार्थी | भारत देश के सभी पात्र परिवार |
| सब्सिडी | ₹78,000 तक |
| आवेदन प्रक्रिया | ONLINE |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmsuryaghar.gov.in |
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के लाभ
अगर हम PM Surya yojana के साथ जुड़ते है तो हमें कौन कौन से लाभ प्राप्त होंगे, आइये जानते है-
- बिजली बिल में भारी बचत: अगर हम अपने घर पर रूफटॉप सोलर लगवाते है तो हमारा बिजली बिल बहुत कम हो सकता है या यह ना के बराबर और शून्य भी हो सकता है।
- सरकारी सब्सिडी: अगर हम आज PM Surya Ghar yojana से जुड़ते है रूफटॉप सोलर लगवाते है तो हमें सरकार ₹78000 रूपए तक की सब्सिडी प्रदान करती है
- कई वर्षो तक लाभ: एक बार सोलर पैनल लगवाने के बाद हम कई वर्षो तक (25 वर्ष से अधिक ) लाभ प्राप्त कर सकते है।
- पर्यावरण को फायदा: सोलर ऊर्जा प्रदूषण कम करने में मदद करती है।
- अतिरिक्त बिजली बेचने का मौका: हम इस योजना के साथ जुड़कर नेट मीटरिंग के जरिए अतिरिक्त बिजली जो सोलर से प्राप्त हो रही है उसे DISCOM/ पावर ग्रिड को बेच सकते है।
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana Subsidy Details
भारत सरकार हमें रूफटोप सोलर पैनल लगवाने पर बिजली क्षमता के अनुपात में अलग अलग सब्सिडी भी प्रदान करती है जिसका विवरण निचे दिया गया है:-
| सोलर सिस्टम क्षमता | सब्सिडी राशि |
|---|---|
| 1 KW | ₹30,000 |
| 2 KW | ₹60,000 |
| 3 KW या अधिक | ₹78,000 तक |
नोट: PM Surya Ghar YOJANA की सब्सिडी राशि को सरकार बढ़ाया और घटाया जा सकता है और अलग अलग राज्यों में यह सब्सिडी दर अलग अलग हो सकती है।
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana की पात्रता :
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को निम्न पात्रताओं को पूरा करना होगा:
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए
- घर पर वैध बिजली कनेक्शन होना चाहिए
- घर की छत सोलर पैनल लगाने योग्य जगह होनी चाहिए
- पहले किसी अन्य सोलर सब्सिडी योजना का लाभ न लिया हो
- बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
PM Surya Ghar Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज:
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana में आवेदन के लिए निम्न दस्तावेज जरूरी हैं इनके बिना वह आवेदन नहीं कर सकता है-
- आधार कार्ड
- बिजली बिल
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana में आवेदन की प्रक्रिया
- सबसे पहले PM Surya Ghar Official Website पर जाएं
- इसके बाद अपना मोबाइल नंबर और कॅप्टचा कोड दर्ज करे और Verify बटन पर क्लिक करे
- अब आपके मोबाइल पर OTP आएगा उसे दर्ज करे और lOGIN पर क्लिक करे
- इसके बाद आपको अपनी प्रोफाइल को पूरा करना है जैसे की आपका नाम जो बिजली बिल में हो, पता, ईमेल ID, राज्य, जिला, पिन कोड आदि को सही तरह से दर्ज करना है और SAVE पर क्लिक करे
- इसके बाद आपको “APPLY FOR SOLAR ROOF TOP” पर क्लिक करना है
- इसके बाद आप अपने राज्य, जिले और बिजली वितरण कंपनी का नाम और कंज्यूमर अकाउंट (CA NO.) दर्ज करे और fetch details पर क्लिक करे
- ऐसे करने के बाद आपके कनेक्शन की जानकारी आ जाएगी और फिर आपको next बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको फॉर्म में दी गई जानकारी को सही तरह से दर्ज करना है और सबमिट पर क्लिक करना है।
अगर आपको यह जानकारी दर्ज करने में कोई परेशानी आती है तो आप नजदीकी ईमित्र पर जाकर इसे पूर्ण करा सकते है।
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana में Net Metering क्या है?
PM Surya Ghar योजना में नेट मीटरिंग के जरिये आप सोलर से उत्पादित अतरिक्त बिजली को बिजली विभाग को वापस भेज सकते है । इससे उपभोक्ता को अतिरिक्त लाभ मिलता है और बिजली बिल और कम हो जाता है।
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana से जुड़े जरूरी सुझाव
- केवल अधिकृत Vendor से ही सोलर सिस्टम लगवाएं
- आवेदन हमेशा आधिकारिक वेबसाइट से करें
- किसी भी फर्जी कॉल या लिंक से सावधान रहें
- सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में ही आएगी।
कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी :
- घर बैठे PM Kisan Status Check कैसे करे, जाने पूरी जानकारी
- PM Kisan ekyc Kaise Kare- घर बैठे ekyc पूर्ण करे
- PM Kisan Samman Nidhi Beneficiary List- देखे (लिस्ट में अपना नाम देखे )
- https://www.pmkisaninfo.com/pm-kisan-ki-22vi-kist-kyo-nahi-mili/
- PM Kisan 22vi Kist 2026: यह काम करें और तुरंत पाएं ₹2000 की किस्त
- PM Kisan Samman Nidhi 23 Kist Kab Aayegi 2026? जानें पूरी जानकारी
- PM Kisan Samman Nidhi Yojana- ₹6000 कैसे पाएं?
- PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status Check – घर बैठे ऐसे चेक करें
- Aadhar Card Bank Seeding Status Check Online
- PM Kisan eKYC कैसे करें
- PM Kisan Beneficiary List: ऐसे चेक करें अपना नाम, पूरी जानकारी