PM Kisan Farmer Registry: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी

PM Kisan Farmer Registry बहुत महत्वपूर्ण है क्योकि इसके बिना आप PM किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं ले सकते है। जैसा की आप सभी किसान भाइयो को पता है की PM Kisan Samman Nidhi में अब Farmer Registry का होना जरुरी कर दिया है, इसके बिना आप पीएम किसान का लाभ नहीं ले सकते है।

Farmer Registry करने का मुख्य उद्द्श्ये भारत के किसानो का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाना है जिससे भविष्य में किसानो को सभी प्रकार की योजनाओ का लाभ प्राप्त हो सके। और उनसे बार बार भूमि आदि के दस्तावेजों के बारे में ना पूछा का सके। अगर आपने अभी तक PM Kisan Farmer Registry नहीं तो है तो इसे आज ही पूर्ण करे (इसके बारे में सभी जानकारी निचे बताई गई है। )

आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि pm kisan farmer registry क्या है, इसका उद्देश्य क्या है, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया, आदि के बारे में विस्तार से जानेंगे। अगर आपने यह पूर्ण कर लिए तो हर साल आपको की ₹6000 की पीएम किसान सम्मान निधि योजना की तरफ से आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है।

PM Kisan Farmer Registry क्या है?

PM kisan farmer registry किसानो का digital database है, जिसमें किसानों की जमीन, आधार, बैंक खाता और फसल से जुड़ी सभी जानकारी जोड़ी जाती है। इस farmer registry का मुख्य उद्देश्य सही किसानों सही सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना है, ताकि हर पात्र किसान का सरकारी योजनाओ का लाभ प्राप्त भी सके।

भारत के कई राज्यों में PM Kisan Farmer Registry को AgriStack और Farmer ID के नाम से भी जाना जाता है। Farmer Registry के पूर्ण होने पर किसान को unique Farmer ID प्राप्त होती है जिसके माध्यम से अपनी सभी जानकारी देख सकता है।

PM Kisan Farmer Registry के क्या-क्या फायदे हो सकते है:

  • PM Kisan सम्मान निधि योजन की सभी किस्त आपको सही समय पर प्राप्त होगी।
  • Farmer Registry होने पर किसान अन्य कृषि योजनाओं का लाभ भी आसानी से ले पायेगा।
  • आपको किसी भी प्रकार सरकारी सब्सिडी, योजनाओ की राशि, कृषि का बिमा राशि आदि बिना रुकावट के प्राप्त ही सकेंगे।
  • इसलिए आपको PM Kisan Farmer Registry करवाना बहुत जरुरी है।

PM Kisan Farmer Registry के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर जो आपके बैंक और आधार से लिंक हो
  • बैंक पासबुक (बैंक जो आपके आधार कार्ड से लिंक हो)
  • जमीन के दस्तावेज खसरा/खतौनी
  • नविन पासपोर्ट साइज फोटो
  • राशन कार्ड (कुछ राज्यों में)

PM Kisan Farmer Registry Online Registration कैसे करें?

आप PM Kisan Farmer Registry आसानी से कर सकते है लेकिन यह प्रक्रिया भारत के हर राज्य में अलग अलग हो सकती है ,क्योकि प्रत्येक राज्य में Farmer Registry करने के अलग अलग पोर्टल शुरू किये गए है।

निचे आपको राज्य के अनुसार Farmer Registry Portals की जानकारी दी गई है और इस लेख में निचे आपको इन पोस्टल पर Online Registration कैसे करे के बारे में बताया गया है।

  • सबसे पहले आपको अपने राज्य के Agristack पोर्टल पर जाना है (इसकी लिस्ट निचे दी गई है )
राज्य का नाम आधिकारिक Farmer Registry Portal
मुख्य वेबसाइट AgriStack.gov.in
राजस्थान rjfr.agristack.gov.in
उत्तरप्रदेश upfr.agristack.gov.in
मध्यप्रदेश mpfr.agristack.gov.in
बिहार bhfr.agristack.gov.in
महाराष्ट्र mhfr.agristack.gov.in
छत्तीसगढ़cgfr.agristack.gov.in
केरल klfr.agristack.gov.in
झारखण्ड jhfr.agristack.gov.in
तेलंगाना tlfr.agristack.gov.in
असम asfr.agristack.gov.in
तमिलनाडु tnfr.agristack.gov.in
हरियाणा hrfr.agristack.gov.in
आंध्र प्रदेश apfr.agristack.gov.in
पंजाब pbfr.agristack.gov.in
कर्णाटक agristack.gov.in
उड़ीशा odfr.agristack.gov.in
गुजरात gjfr.agristack.gov.in/

इनके आलावा अगर आपका राज्य ऊपर दी गई लिस्ट में नहीं है तो आप इसके बारे अधिक जानने के लिए AgriStack.gov.in पर विजिट कर सकते है।

  • इसके बाद आपको Farmer ऑप्शन पर क्लिक करके, Create New User Account पर क्लिक करना है।
  • अपना आधार नंबर दर्ज करना है और “SUBMIT” बटन पर क्लिक करे
  • इसके बाद आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल पर OTP प्राप्त होगा उसे दर्ज करके “Verify” पर क्लिक करे
  • इसके बाद आपको आपके आधार कार्ड से जुडी सभी जानकारी दिखेंगी
  • इसके बाद आपको निचे मोबाइल नंबर add करने का ऑप्शन दिखेगा और वहा पर अपना PM किसान योजना में लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
  • इसके बाद दर्ज किये गए नंबर पर OTP प्राप्त होगा, दर्ज करे और “Verify” पर क्लिक करे (इससे आपका मोबाइल नंबर Agristack पोर्टल पर रेजिस्टर्ड हो जाएगा
  • इसके बाद आपको अपना पासवर्ड क्रिएट करना है। (आप anurag@23523 आदि तरह का पासवर्ड प्रकार चुने, नार्मल पासवर्ड इसमें मान्य नहीं होगा जैसे 1234567989 आदि )
  • पासवर्ड क्रिएट करके “Create My Account पर क्लीक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक पॉपअप विंडो ओपन हो जाएगी जिसमे लिखा होगा “Your user account has been successfully activated, You can now login in to register and manage your account”
  • आप Ok बटन पर क्लिक करने के बाद फार्मर सेक्शन में “अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके “Login” पर क्लिक करे।
  • इसके बाद “Register as Farmer” पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपको “Farmer Details” में अपनी सभी जानकारीं को सही से देख लेना है, कहि गलती दिखे तो उसे सुधारे
  • इसके बाद “Land Owner ship Details” में “Owner के ऑप्शन को चुने
  • इसके बाद आपको “Occupation Details” में “Agriculture” और Land owning farmer” दोनों पर टिक कर देना है।
  • इसके बाद Lend Details- Owned Land में “Fetch Land Details” पर क्लिक करना है
  • इसके बाद अपने जिला-sub जिला और गांव का चयन करे,
  • फिर अपनी जमीन का खसरा नंबर दर्ज करे और submit पर क्लिक करे
  • फिर आपको Select owner and identifier name में अपना नाम दिख जाएगा तो उसे सेलेक्ट करे और आपका किस किस खसरा नंबर में जमींन उनका चयन करना है और submit पर क्लिक करना है
  • अगर आपकी जमींन और कहि भी है तो फिर से “Fetch Land Details” पर क्लिक करके Add कर लेना है।
  • इसके बाद आपकी सारी जमीन add करने के बाद “Verify all Land” पर क्लिक करना है। (जमींन की सभी जानकारी आपको दिख जाएगी )
  • इसके बाद “Department Approval” में “Agriculture” ऑप्शन पर टिक करके और “Farmer Consent” पर टिक करके और use case request पर टिक करके “SAVE” बटन पर क्लिक करे
  • और आपको Proceed to E-sign पर क्लिक करना है और फिर
  • अपना आधार कार्ड और Otp दर्ज करके ” सबमिट” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद हमारा रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाएगा और :farmer enrollment Id generate हो हो जाएगी
  • इसके बाद आपके रजिस्ट्रेशन को चेक किये जाएगा और कुछ समय में आपकी फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण या Approve हो जाएगी
  • अपनी Farmer Registry के स्टेटस को चेक करने लिए लिए निचे बताया गया है उन्हें देखे

अगर आपको खुद से PM Kisan Farmer Registry करने में समस्या आ रही है तो आप नजदीकी ईमित्र पर जाकर भी इसे पूर्ण करा सकते है।

PM Kisan Farmer Registry Status कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले अपने राज्य के ” Agristack पोर्टल” पर जाये (ऊपर लिस्ट दी गई है)
  • इसके आपको अपने राज्ये के पोर्टल पर “Check Enrollment Status” का ऑप्शन मिलेगाउस पर क्लिक करे
  • इसके बाद आप अपना आधार नंबर /Enrollment ID/ Farmer Id में से किसी एक को दर्ज करके “check” बटन पर क्लिक करना है।
  • इसमें आपको स्टेटस में “Pending” या “Approved” दिखेगा।
  • अगर आपका Approved हो गया है तो आपकी farmer registry पूर्ण हो चुकी है।

तो इन स्टेप्स का अनुसरण करके आप PM Kisan Farmer Registry को आसानी से पूर्ण कर सकते है।

PM Kisan Farmer ID Download कैसे करे?

PM Kisan की Farmer ID को डाउनलोड करने के लिए आप निम्न स्टेप्स का अनुसरण कर सकते है।

  • सबसे पहले अपने राज्य के ” Agristack पोर्टल” पर जाये (ऊपर लिस्ट दी गई है)
  • उसके बाद फार्मर सेक्शन में जाकर “अपना मोबाइल नंबर”, पासवर्ड और कॅप्टचा कोड दर्ज करे और “Login” बटन पर क्लिक करे।
  • क्लिक करने के बाद आपकी फार्मर रजिस्ट्री की सभी जानकारी खुल जाएगी और वहा से आप अपनी Farmer ID या अपना किसान कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

तो आप सभी किसान भाई ऊपर दी गई स्टेप्स का अनुसरण करके PM Kisan Farmer Registry, उसका स्टेटस, id डाउनलोड आदि को आसानी से पूर्ण कर सकते है।

PM Kisan eKYC क्यों जरूरी है?

PM किसान सम्मान निधि योजना का लगातार लाभ या बिना रुकावट के किस्तों को प्राप्त करने के लिए ekyc जरुरी है, इसके बिना आपको किस्ते प्राप्त नहीं होगी। PM Kisan eKYC को पूर्ण करने लिए आप नजदीकी ईमित्र पर विजिट कर सकते है और बायो मेट्रिक के आधार पर ekyc पूर्ण करा सकते है।

किन कारणों से PM Kisan की किस्त रुक सकती है?

  • PM Kisan की e-KYC का पूरा नहीं होना
  • बैंक खाते की जानकारी गलत होना।
  • LAND SEEDING पूर्ण नहीं होना।
  • FARMER REGISTERY का पूर्ण नहीं होना।
  • आपका बैंक-आधार कार्ड से लिंक नहीं होना।

यदि आप PM Kisan सम्मान निधि योजना का लाभ लगातार लेना चाहते हैं, तो आज ही pm kisan farmer registry पूरी कर लें। ताकि आप आने वाले समय में Farmer Registry और Farmer ID के बिना किसी योजना के लाभ से वंचित ना रह सके। PM किसान की आगामी क़िस्तो को प्राप्त करने के लिए आज ही farmer registry पूर्ण करे।

कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी :