PM Kisan Samman Nidhi Yojana- ₹6000 कैसे पाएं?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जो की भारत के किसानो को कृषि में आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए की शुरू गई थी। इसकी शुरुआत भारत सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक मदद के लिए की गई थी। इस योजना के तहत भारत के हर पात्र किसानों को हर साल तीन सामान किस्तों में ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana क्या है?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसकी शुरुआत 1 दिसंबर 2018 को की गई थी और इसका आधिकारिक शुभारंभ 24 फरवरी 2019 को भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किया गया था। इस योजना के मुख्य उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को कृषि में आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

इस योजना के तहत भारत के हर पात्र किसान को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सम्मान राशि हर पात्र किसान को तीन बराबर किस्तों ₹2000-₹2000-₹2000 (हर 4 महीनो में एक क़िस्त) में सीधे किसानों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।

अगर आप भी pm kisan samman nidhi yojana का लाभ लेना चाहते है तो इस लेख को पूर्ण पढ़े और सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त करके इसमें फ्री में आवेदन करे।

नोट:- PM kisan samman nidhi yojana की अब तक 22 किस्ते जारी हो चुकी है, pradhanmantri kisan samman nidhi yojana की 22 वि क़िस्त 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जारी की गई थी।

Pradhanmantri kisan samman nidhi yojana योजना के उद्देश्य:

  • भारत के किसानों की आय में वृद्धि करना।
  • कृषि खर्चों में आर्थिक सहायता प्रदान करना।
  • भारत के सभी छोटे और सीमांत किसानों को खेती के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना।
  • मूल रूप से इसका मुख्य उद्द्श्ये भारत की कृषि को बढ़ावा देना है।

PM kisan samman nidhi yojana में मिलने वाली राशि का अनुमानित समय /महीना

किस्तराशि अनुमानित समय
वर्ष की पहली क़िस्त ₹2000 अप्रैल – जुलाई
वर्ष की दूसरी क़िस्त ₹2000 अगस्त – नवंबर
वर्ष की तीसरी क़िस्त ₹2000 दिसंबर – मार्च

PM kisan samman nidhi yojana की अब तक जारी की गई किस्ते और समय की जानकारी:

किस्तों की संख्या तारीख 
पहली क़िस्त 24 फरवरी 2019
दूसरी क़िस्त 02 मई 2019
तीसरी क़िस्त 01 नवंबर 2019
चौथी क़िस्त 04 अप्रैल 2020
पांचवी क़िस्त 25 जून 2020
छठी क़िस्त 09 अगस्त 2020
सातवीं क़िस्त 25 दिसंबर 2020
आठवीं क़िस्त 14 मई 2021
नवीं क़िस्त 10 अगस्त 2021
दसवीं क़िस्त 01 जनवरी 2022
गयारवी क़िस्त 01 जून 2022
बारवीं क़िस्त 17 अक्टूबर 2022
तेरवीं क़िस्त 27 फरवरी 2023
चौदवीं क़िस्त 27 जुलाई 2023
पन्द्रवीं क़िस्त 15 नवम्बर 2023
सोलवीं क़िस्त 28 फरवरी 2024
सत्तरवीं क़िस्त 18 जून 2024
अठारवी क़िस्त 5 अक्टूबर 2024
उनीस्सवी क़िस्त 18 जनवरी 2025
बीसवीं क़िस्त 2 अगस्त  2025
इक्कीसवी क़िस्त 19 नवंबर 2025 
बाईसवी क़िस्त 13 मार्च 2026 

PM किसान सम्मान निधि योजना की पात्रता (Eligibility):

  • आवेदक भारत का किसान होना चाहिए
  • उसके पास कृषि योग्य जमीन होनी चाहिए
  • किसान के पास कृषि योग्य भूमि का मालिकाना हक होना चाहिए
  • छोटे और सीमांत किसान होने चाहिए
  • एक परिवार में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे में से से केवल एक व्यक्ति को लाभ मिल पायेगा।
  • वह किसान आयकरदाता (Income Tax) नहीं होना चाहिए।
  • अगर किसान किसी संवैधानिक पद पर है या पूर्व या वर्तमान मंत्री/सांसद/विधायक है, या सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी है, तो वह किसान पात्र नहीं है।
  • किसान का आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक होना और active होना अनिवार्य है।

अपात्र किसान

  • सरकारी कर्मचारी
  • आयकर दाता
  • बड़े जमीन मालिक

PM किसान योजना में पंजीकरण के लिए जरुरी दस्तावेज:

  • किसान का आधार कार्ड
  • बैंक खाता संख्या (IFSC कोड सहित)
  • भूमि से संबंधित दस्तावेज (जैसे खसरा/खतौनी/भूमि रिकॉर्ड)
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए

PM Kisan Samman Nidhi Yojana में आवेदन कैसे करें?

  • भारत के किसान को सबसे पहले PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट-https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा
  • उसके बाद आपको होम पेज पर “New Farmer Registration ” का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करे
PM Kisan Farmer Registery Online
  • इसके बाद आपको अपनी जानकारी सही से दर्ज करनी है जैसे अपना आधार नंबर- मोबाइल नंबर और अपना राज्य दर्ज करे। “Captcha Code” को सही ढंग से भरे और “GET OTP ” पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर OTP आएगा उसे दर्ज करे।
  • इसके बाद आपको अपनी सभी Details को सही तरह से भरना है जैसे की बैंक खाता विवरण, जमीन का विवरण ,मोबाइल नंबर आदि। 
  • आपने जो भूमि विवरण दिया वह राज्य सरकार के भूलेख रिकॉर्ड से मेल खानी चाहिए। 
  • आपको बैंक पासबुक, आधार कार्ड, और जमीन से संबंधित दस्तावेजों को अपलोड करना पड़ सकता है। 
  • सभी जानकारी सही से भरने के बाद, उनकी जांच कर ले और सबमिट कर दे। 
  • इसके बाद आपका योजना फॉर्म सबमिट हो जाएगा और आपके विवरण की जांच की जाएगी। 
  • पंजीकरण सफलता पूर्वक पूर्ण होने के बाद आपको PM किसान का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। 
  • इसके बाद आप PM किसान के FARMER status को देख सकते है की आपका फॉर्म approve हुआ है या नहीं।

नोट: आवेदन की प्रक्रिया समय के अनुसार बदल सकती है। इन स्टेप्स का अनुसरण करके आप pm kisan samman nidhi yojana में पंजीकरण कर सकते है। अगर आपको पंजीकरण में समस्या आ रही है तो आप नजदीकी ईमित्र पर संपर्क कर सकते है और वह इसमें आपकी पूरी सहायता करेंगे।

PM kisan samman nidhi yojana की e-KYC है बहुत जरूरी:

अगर आपने Pradhanmantri kisan samman nidhi yojana में पंजीकरण किया है और आपको अब किस्ते मिलना शुरू हो गई है तो समय समय पर अपनी e-KYC करते रहना बहुत जरुरी है। क्योकि आपको e-KYC के बिना किसी भी क़िस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा।

PM Kisan e-KYC करने के तरीके:

  • OTP आधारित e-KYC (यह अभी बंद हो गया है )
  • CSC सेंटर के माध्यम से (नजदीकी सेंटर पर जाये और तुरंत करवाए )

PM kisan status चेक कैसे करे:

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में सभी किस्तों का लाभ सही समय पर प्राप्त करने के लिए आपको हमेशा अपना स्टेटस चेक करते रहना चाहिए। इससे आपको यह जानकारी मिल जाएगी की आपके फॉर्म के किसी प्रकार की त्रुटि तो नहीं है, भूमि सीडिंग हो रखी है या नहीं, e-KYC पूर्ण है या नहीं , बैंक आधार से लिंक है या नहीं, आदि के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त हो जाती है।

PM Kisan Status Check करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट-https://pmkisan.gov.in पर जाये।
  • इसके बाद “Know Your Status” का ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक करे
  • इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है और “Get Otp” पर क्लिक करे
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर OTP प्राप्त होगा, उसे दर्ज करके submit पर क्लिक करे और
  • इसके बाद आपकी सारी जानकारी आपके सामने होगी।

PM kisan samman nidhi yojana की किस्त रुकने के कारण और उपाय:

क़िस्त रुकने के कारण:

  • ekyc का पूर्ण नहीं होना।
  • आधार का बैंक खाते से लिंक नहीं होना
  • भूमि सत्यापन का नहीं होना (Land Seeding)
  • आवेदन फॉर्म में गलत जानकारी का दर्ज होना
  • Farmer Register नहीं होना।

क़िस्त प्राप्त करने के उपाय:

  • आज ही अपनी ekyc पूर्ण करे (इसके लिए आप नजदीकी ईमित्र पर जा सकते है।
  • आज ही अपने बैंक को आधार से लिंक करे। आधार बैंक लिंक का स्टेटस चेक करे। आधार को बैंक से लिंक करे
  • आज ही भूमि सीडिंग को पूर्ण करे
  • अपने फॉर्म की सही तरह से जांच कराये और यह सुनिश्चित करे की आपके फॉर्म में किसी बही प्रकार की त्रुटि ना हो।
  • आज ही farmer registery को पूर्ण करे

(इन सभी में सुधार करने के लिए आप नजदीकी ईमित्र पर जाये )

निष्कर्ष

PM Kisan Samman Nidhi Yojana भारत की किसानों के लिए एक बहुत ही लाभकारी योजना है, अगर आप एक किसान है तो आज ही इस योजना में पंजीकरण करे। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो इसे ज्यादा से ज्यादा किसानों को शेयर करे ताकि उनको नहीं इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। धन्यवाद

कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी :