PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status Check – घर बैठे ऐसे चेक करें

अगर आप PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए pm kisan samman nidhi yojana status check करना बहुत ही जरुरी है। क्योकि इसके उपयोग से आप यह जान सकते है की आपकी क़िस्त कब आने वाली है, आपके फॉर्म में किसी प्रकार की गलती तो नहीं है, आपकी ekyc पूर्ण है या नहीं, भूमि सीडिंग “Yes” है या नहीं आदि के बारे में आसानी से पता कर सकते है।

मतलब की pm kisan status check करने से आपको यह जानकारी मिल जाती है की आपकी आगामी क़िस्त आएगी या नहीं और आपको क़िस्त क्यों नहीं प्राप्त हुई है।

इस लेख में हम आपको pm kisan samman nidhi yojana status check करने का आसान तरीका और जरूरी दस्तावेज, और ज्यादार किसानो के साथ होने वाली समस्याओं के बारे में बताएँगे। तो इस लेख को पूरा पढ़े।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana क्या है?

PM किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई गई एक एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत भारत के हर पात्र किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सम्मान राशि 3 किस्तों में (₹2000-₹2000-₹2000) सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्द्श्ये भारत के लघु और सीमांत किसानो को कृषि में आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि भारत की कृषि को बढ़ावा मिल सके।

PM Kisan Status Check क्यों जरूरी है?

PM kisan samman nidhi yojana status check करना क्यों जरुरी है, क्योकि इसके चेक करने से आपको निम्न जानकारी प्राप्त होती है:

  • आपकी किस्त जारी हुई या नहीं
  • बैंक खाते में पैसा आया या नहीं
  • आवेदन के स्टेटस ( जैसे Approved, Pending या Rejected है )
  • आपकी KYC पूर्ण है या नहीं
  • आपकी भूमि सीडिंग पूर्ण है या नहीं।
  • आपका आधार बैंक खाते से लिंक है या नहीं।
  • आपकी किस्तों का विवरण जानने के लिए।

आदि के बारे में आप जानकारी प्राप्त कर सकते है और अपनी किस्तों को सही समय पर प्राप्त कर सकते है।

नोट: इस PM Kisan Status Check करने से आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सभी किस्ते बिना रुकावट प्राप्त होगी क्योकि इससे आप अपनी त्रुटियों को सही समय पर जान सकते है और सही समय पर समाधान करा सकते है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status Check कैसे करें?

PM किसान सम्मान निधि योजना में स्टेटस चेक करना बहुत ही आसान है, निचे दिए गए स्टेप्स का अनुसरण करे और अपने पीएम किसान का स्टेटस चेक करे:

  • सबसे पहले PM Kisan योजना की Official website पर जाये: PM KISAN YOJANA
  • इसके बाद आप FARMER CORNER में “Know Your Status” पर क्लिक करे।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status Check
  • इसके बाद अपना पीएम किसान का “Registration No” दर्ज करे और कैप्चा कोड को दर्ज करे।
  • इसके बाद “GET OTP” बटन पर क्लिक करे।
PM KISAN STATUS CHECK
  • इसके बाद आपके “REGISTERED मोबाइल नंबर” पर एक OTP प्राप्त होगा
  • इसे दर्ज करके “GET DATA” पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपके सामने आपके पीएम किसान की सभी जानकरी आ जाएगी।

तो इस प्रकार से आप PM किसान का स्टेटस चेक कर सकते है। ध्यान रहे की यह स्टेटस चेक करने के स्टेप्स समय समय पर बदलते रहते है।

PM किसान Status में आपको क्या-क्या जानकारी प्राप्त होगी?

  • आपके फॉर्म की पूरी जानकारी जैसे की आपका नाम, आधार नंबर,,मोबाइल नंबर , आदि
  • आपका रजिस्ट्रेशन नंबर
  • आपके ekyc की जानकारी
  • भूमि सीडिंग की जानकारी
  • फार्मर REGISTERY की जानकारी
  • आपका आधार बैंक से लिंक है या नहीं के बारे में।
  • आपकी किस्तों का विवरण (जैसे की आपको कितनी किस्ते प्राप्त हो है और आगामी क़िस्त कोनसी आने वाली है )
  • Payment Status को जानने ले लिए (जैसे Success/Failed/Pending)
  • आदि के बारे में आप आसानी से जान सकते है।

अगर आपको किस्त नहीं प्राप्त हुई तो क्या करें?

अगर आपका pm kisan samman nidhi yojana status check करने पर किसी भी किस्त का स्टेटस नहीं दिख रहा है, तो ये निम्न कारण हो सकते हैं:

  • eKYC का पूर्ण नहीं होना (अगर नहीं है तो नजदीकी ईमित्र पर जाकर आज ही पूर्ण करे )
  • बैंक अकाउंट में समस्या ( आपके बैंक का आधार से लिंक नहीं होना। बैंक आधार लिंक स्टेटस चेक करे ||
  • भूमि सीडिंग का पूर्ण नहीं होना (अगर नहीं है तो नजदीकी ईमित्र पर जाकर आज ही पूर्ण करे)
  • FARMER REGISTER का पूर्ण नहीं होना।

अगर आपके फॉर्म में ऊपर दी गई त्रुटियाँ आ रही है तो इन्हे आज ही नजदीकी ईमित्र या CSC सेण्टर पर जाकर ठीक कराये। अन्यथा आपको आने वाली किस्तों का लाभ नहीं मिल पाएगा।

PM Kisan eKYC कैसे करें?

  • घर बैठे “OTP” के माध्यम से (पहले इस प्रक्रिया से आप घर बैठे ही अपनी पीएम किसान की EKYC को पूर्ण कर सकते थे लेकिन अब आपको इसके लिए नजदीकी ईमित्र पर जाना होगा और बिओमेट्रिक्स के द्वारा अपनी EKYC को पूर्ण करना होगा। )

PM KISAN हेल्पलाइन नंबर:

अगर आपको pm kisan samman nidhi yojana status check करने में कोई समस्या आ रही है, तो आप यहां संपर्क कर सकते हैं:


कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी :