Aadhar Card Bank Seeding Status Check Online | Step-by-Step Guide

आज हम इस लेख में जानेंगे Aadhar card bank seeding status को कैसे चेक करे और अगर हमारा आधार कार्ड-बैंक से लिंक नहीं है तो हम कैसे उसे लिंक करे। और भी बहुत कुछ आज हम इस लेख के माध्यम से जानने वाले है तो इस लेख को पूरा पढ़े।

Aadhar Card Bank Seeding क्या है?

Aadhar Card Bank Seeding का मतलब होता है की आपके बैंक अकाउंट को आपके आधार कार्ड से लिंक करना। इसकी वजह से आप भारत सरकार की कई योजनाओ का सीधे लाभ अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकते है। आज के समय में अगर आपका Aadhar Card Bank Seeding है तो आप सरकारी लाभ प्राप्त कर सकते है अन्यथा नहीं।

यह प्रक्रिया भारत सरकार की कई योजनाओं जैसे PM Kisan samman nidhi yojana आदि में DBT (Direct Benefit Transfer) के लिए जरूरी होती है। अगर आपका आधार बैंक से लिंक होगा, तब ही भारत सरकार आपको सब्सिडी, स्कॉलरशिप, या योजना की राशि सीधे आपके खाते में हस्तानांतरित कर पाएगी।

Aadhar Card Bank Seeding क्यों जरूरी है?

  • DBT (Direct Benefit Transfer) का लाभ पाने के लिए
  • PM Kisan samman nidhi yojana , LPG Subsidy जैसी योजनाओं का सीधे बैंक खाते में लाभ प्राप्त करने के लिए।
  • फर्जी बैंक खातों और धोखाधड़ी से बचाव के लिए यह भारत सरकार का सरहानीय कदम है।
  • सरकारी भुगतान या सरकारी योजनाओ का सीधा लाभ बैंक खातों में प्राप्त करने के लिए

नोट: आप अपने Aadhar Card और Bank खाते से लिंक किये बिना, भारत सरकार की आर्थिक/कृषि सम्बंदित सहायता प्राप्त नहीं कर सकते है जैसे की Pradhanmantri kisan samman nidhi yojana आदि। तो आज ही अपने बैंक को आधार से लिंक करवाए (इसकी जानकारी आपको निचे दी गई है )

Aadhar Card Bank Seeding Status Online Check कैसे करें?

अपने Bank aadhaar seeding status को आप निचे दिए गए कुछ स्टेप्स में चेक कर सकते है और इसके चेक करने के कई माध्यम हो सकते है।

UIDAI वेबसाइट से स्टेटस चेक करें:

  • आप आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना Aadhar Card Bank Seeding Status को चेक कर सकते है।
  • सबसे पहले आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं :- Myaadhar.gov.in (“Check Aadhaar/Bank Linking Status” विकल्प चुनें )
  • इसके बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें Captcha भरें और Login With OTP पर क्लिक करे।
bank aadhar seeding status
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर OTP आएगा, उसे दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करे
  • इसके बाद आप आपको अपने आधार की सभी जानकारी दिखेगी
  • इसके बाद आपको “Bank seeding status” पर क्लिक करना है और
bank aadhar seeding status online
  • बटन पर क्लिक करते ही ऊपर दी गई फोटो के अनुसार जानकारी प्राप्त हो जाएगी, आपके बैंक खाते के साथ। अगर “ACTIVE” है तो आपका आधार कार्ड बैंक से लिंक है और DISABLE या DEACTIVE है तो आपका खाता बैंक से लिंक नहीं है।

NPCI Mapper से Bank Aadhar Seeding स्टेटस चेक करें:

  • इसके लिए सबसे पहले आपको National Payments Corporation of India (NPCI) पर जाना होगा
  • इसके बाद आपको “CUSTOMER” ऑप्शन में जाकर “Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE)” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको बाई तरफ “Aadhaar Mapped Status” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको इसमें अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालकर “CHECK STATUS” पर क्लिक करना है।
  • इससे आपको यह जानकारी प्राप्त हो जाएगी की आपका आधार बैंक से लिंक है या नहीं, किस बैंक खाते से लिंक है और यह लिंक कब किया गया था आदि।

Aadhar Bank Seeding Status में आपको परिणामस्वरूप क्या-क्या देखने को मिल सकते है:

जब आप Aadhar Bank Seeding स्टेटस को चेक करते है तो आपको निम्न परिणाम प्राप्त हो सकते है जैसे की:

  • Active / Linked – आपका आधार कार्ड बैंक से लिंक है।
  • Inactive – आधार बैंक से लिंक नहीं है या आधार बैंक सीडिंग inactive है।
  • Pending – प्रक्रिया अभी जारी है। (अगर आपने कुछ समय पहले ही लिंक किया है जैसे की कुछ घंटो या 1 दिन पहले तो आपको यह Pending दिख सकता है।

Aadhar bank seeding kaise kare:

ऊपर हमने जान की आधार बैंक सीडिंग क्या होता है और Aadhaar card bank seeding का स्टेटस कैसे चेक करते है, अब हम जानेंगे की Aadhaar bank seeding kaise kare online घर बैठे।

हम आज के समय में आसानी Aadhar Card Bank Seeding कर सकते है और वो भी बस कुछ मिनटों में और घर बैठे, तो आईये जानते है कैसे?

1. NPCI (National Payments Corporation of India ) के माध्यम से:

  • इसके लिए आपको सबसे पहले National Payments Corporation of India (NPCI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके आपको “CUSTOMER” ऑप्शन में जाकर “Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE)” पर क्लिक करना है।
Aadhar card bank seeding status 1
  • इसके बाद आपको बाई तरफ “Aadhaar Seeding/Deseeding” ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Aadhar card bank seeding status2
  • इसके बाद आपके सामने निचे फोटो दी गई, उसके अनुसार आधार जानकारी का पेज खुल जाएगा।
Aadhar card bank seeding status 3
  • इसके बाद आपको इसमें अपना आधार कार्ड नंबर डालना है , Request for Aadhaar में “Seeding” का चयन करना है, Select Your Bank में आपका बैंक खाता कोनसा है उसका चयन करना है।
  • इसके बाद आपको “Account Number और Confirm Account Number में अपना बैंक खाता नंबर दर्ज करना है।
  • अंत में आपको कैप्चा कोड दर्ज करके “SUBMIT” बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार से आपकी Aadhar bank seeding की REQUEST जारी हो जाएगी और अगर आपकी सभी जानकारी सही हुई तो (जैसे बैंक खाता नंबर, आधार नंबर ) आपका आधार -बैंक से सफलतापूर्वक लिंक हो जाएगा।

2. बैंक शाखा में जाकर:

अगर बैंक शाखा नजदीक है तो आप बैंक शाखा मे जाकर भी अपना bank aadhar seeding करा सकते है। इसके लिए आप यह दस्तावेज जरूर लेकर जावे:

  • अपना आधार कार्ड
  • बैंक की पास बुक
  • अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

आपको इसके लिए फॉर्म भरना होगा और कुछ ही दिन में आपका आधार बैंक से लिंक हो जाएगा।

3. ATM के जरिए:

नजदीकी ATM में जाकर भी आप aadhar card bank seeding करा सकते है इसके लिए आप

  • ATM में Aadhaar Seeding विकल्प चुनें
  • और अपना आधार नंबर दर्ज करे और सबमिट करे।

4. नेट बैंकिंग / मोबाइल बैंकिंग ऐप से:

लगभग सभी बैंक आपको नेट बैंकिंग / मोबाइल बैंकिंग ऐप की सुविधा प्रदान करते है तो आप इसका उपयोग करके भी अपने आधार कार्ड को बैंक खाते को लिंक कर सकते है इसके लिए आप बैंकिंग APP OPEN करके “Aadhaar linking option” चुनें और अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करे और सबमिट करे, बस कुछ ही मिनटों में आपका आधार बैंक से लिंक हो जाएगा।

नोट: यह नेट बैंकिंग / मोबाइल बैंकिंग ऐप से aadhar card bank seeding की स्टेप्स अलग अलग हो सकती है तो इसके लिए और इसके बारे में जानने के लिए आप आधिकारिक बैंक कस्टमर केयर अधिकारी से बात कर सकते है। 

    Aadhar card bank seeding से जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी:

    • हमेशा OTP verify करें
    • सही आधार नंबर दर्ज करें
    • बैंक में registered मोबाइल नंबर ही active रखें
    • आधार बैंक सीडिंग स्टेटस 2–5 दिन में अपडेट हो सकता है।

    Bank aadhar seeding में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

    आमतौर पर 2 से 5 कार्य दिन लग सकते है।

    नहीं, अधिकांश योजनाओं के लिए बैंक आधार लिंक जरूरी है।

    एक समय में केवल एक ही बैंक खाता NPCI में active रह सकता है।

    कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी :