आज हम इस लेख में PM Kisan eKYC के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे जैसे की Kisan eKYC क्या होती है ?, eKYC करना क्यों जरुरी है, eKYC स्टेटस कैसे देखे, eKYC को पूर्ण कैसे करे आदि। तो बने रहिये हमारे इस लेख पर और pm kisan kyc update प्राप्त कीजिए।
PM Kisan eKYC क्या है?
PM kisan ekyc भारत की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की एक जरूरी प्रक्रिया है जो की हर पात्र किसान को करनी जरुरी होती है। इस pm kisan ekyc के माध्यम से ही आप और हम PM किसान सम्मान योजना का लाभ ले पाते है। इसके तहत पीएम किसान से जुड़े हर किसान को अपनी पहचान (जो की आधार कार्ड के माध्यम से होती है) सत्यापित करानी होती है।
भारत सरकार ने PM Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान ekyc को अनिवार्य कर दिया है ताकि सही किसान को सही समय पर योजना का लाभ प्राप्त हो सके। PM kisan ekyc करना बहुत जरुरी है क्योकि इसके बिना आपको pradhanmantri kisan samman nidhi योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा और आपको कोई भी क़िस्त प्राप्त नहीं होगी। तो ध्यान रहे किसान ekyc समय पर पूर्ण हो।
PM Kisan eKYC क्यों जरूरी है?
कुछ महत्वपूर्ण कारणों की वजह से यह ekyc जरुरी कर दी गई है जैसे की:
- योजना में फर्जी लाभार्थियों को हटाने के लिए
- योजना का लाभ उन्ही किसानो को प्राप्त हो जिनको जरुरत हो।
- आपके आधार कार्ड व बैंक डाटा को सत्यापित करने के लिए ताकि सही समय पर सही किसान के खाते में आर्थिक सहायता पहुंच सके।
- PM किसान की किस्तों को सही समय पर प्राप्त करने के लिए, क्योकि इसके बिना आपको योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
PM Kisan eKYC की अंतिम तिथि:
PM Kisan Samman Nidhi Yojana के पात्र लाभार्थियो को समय समय पर ekyc करने के लिए प्रेरित करती है ताकि सभी किसानो को किस्तों का लाभ मिल सके। eKYC की अंतिम तिथि के बारे में सरकार आपको मोबाइल मैसेज, सोशल मीडिया, न्यूज़ आदि के माध्यम से जानकारी प्रदान करती है।
एक जरुरी सलाह-जब की क़िस्त आने का समय हो उससे 15-20 दिन पहले ही अपनी PM Kisan eKYC पूर्ण कर लेवे ताकि आपकी क़िस्त ना रुके।
PM Kisan eKYC के लिए जरूरी दस्तावेज:
- आपका आधार कार्ड
- आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो आधार कार्ड से लिंक हो )
- बैंक खाता (कभी कभी इसकी जरुरत भी पड़ सकती है )
PM Kisan eKYC Online कैसे करें?
आप घर बैठे pm किसान की ekyc को पूर्ण कर सकते है बस कुछ मिनटों में- इसके लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे
- सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- वहाँ “eKYC” ऑप्शन पर क्लिक करें
- उसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करे
- फिर आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर “OTP” प्राप्त होगा।
- OTP दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करे
- इसके बाद अगर आपने ekyc पहले से कर रखी है तो आपको स्क्रीन पर “Your Kyc Already Done” का मैसेज दिखेगा।
- अगर आप पहली बार ekyc कर रहे है तो आपको स्क्रीन में एक मैसेज दिखाई देगा “Your eKYC is successfully completed.”
नोट: हाल ही में PM KISAN EKYC करने की इस प्रक्रिया को भारत सरकार द्वारा बंद कर दिया गया है। EKYC करने के लिए आप निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे। अगर ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होती है तो आप इन स्टेप्स का अनुसरण करके EKYC पूर्ण कर सकते है।
CSC Center के माध्यम से PM Kisan eKYC कैसे करें?
यह तो बिल्कुल आसान प्रक्रिया है इसके लिए बस आपको CSC/ईमित्र सेंटर पर जाना होता, निम्न दस्तावेज लेकर और सेंटर चालक आपकी सुविधानुसार EKYC पूर्ण कर देगा।
- नजदीकी CSC/ईमित्र सेंटर पर जाएं
- अपना आधार कार्ड साथ ले जाये
- इसमें आपके OTP नहीं आएगा
- फिंगरप्रिंट के माध्यम से आपका EKYC किया जाएगा।
- बस इससे आपका PM Kisan eKYC तुरंत पूरा हो जाएगा
PM Kisan eKYC Status कैसे चेक करें?
यह भी एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है क्योकि इसी के माध्यम से आपको EKYC पूर्ण हुई या नहीं के बारे में पता चलता है। इसका स्टेटस जांचने के लिए निम्न प्रक्रिया हो सकती है:-
- PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये (PM KISAN)
- इसके बाद “Beneficiary Status” पर क्लिक करें
- इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके “Get OTP” बटन पर क्लिक करे।
- OTP दर्ज करके “GET DETAILS” पर क्लिक करे
- इसके बाद आपकी सभी जानकारी आपके सामने होगी जैसे नाम, किस्तों का विवरण, EKYC पूर्ण है या नहीं, DBT पेमेंट हां है या नहीं , भूमि सीडिंग आदि।
- अगर इसमें eKYC Complete या EKYC “YES” लिखा है, तो आपका EKYC पूर्ण किया हुआ है। अगर नहीं है तो आज ही इसे पूर्ण करवाए।
PM Kisan eKYC नहीं करने पर क्या होगा?
- आपकी PM KISAN YOJANA की किस्ते रुक सकती है
- आपका नाम PM किसान की लाभार्थी सूची से हट सकता है।
- आपको किस्तों की जानकारी नहीं दिखेगी
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
यह आधार कार्ड आधारित एक पहचान सत्यापन की प्रक्रिया है।
आप इसे ऑनलाइन OTP या CSC सेंटर के जरिए कर सकते हैं। इसके बारे ऊपर पूर्ण जानकारी दी गई है। PM KISAN EKYC
हां, इसके बिना आपको pm kisan की किस्तों का लाभ प्राप्त नहीं होगा।
अगर आप PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लाभार्थी है तो आपको pm kisan ekyc करना बेहद जरूरी है। क्योकि इसके बिना आपको किस्तों का लाभ नहीं मिल पाएगा।
कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी :
- घर बैठे PM Kisan Status Check कैसे करे, जाने पूरी जानकारी
- PM Kisan ekyc Kaise Kare- घर बैठे ekyc पूर्ण करे
- PM Kisan Samman Nidhi Beneficiary List- देखे (लिस्ट में अपना नाम देखे )
- https://www.pmkisaninfo.com/pm-kisan-ki-22vi-kist-kyo-nahi-mili/
- PM Kisan 22vi Kist 2026: यह काम करें और तुरंत पाएं ₹2000 की किस्त
- PM Kisan Samman Nidhi 23 Kist Kab Aayegi 2026? जानें पूरी जानकारी
- PM Kisan Samman Nidhi Yojana- ₹6000 कैसे पाएं?
- PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status Check – घर बैठे ऐसे चेक करें
- Aadhar Card Bank Seeding Status Check Online