PM Vishwakarma Yojana kya hai in Hindi- लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

भारत में PM Vishwakarma Yojana योजना की शुरुवात देश के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने शुरू की गई है। यह योजना भी भारत की मुख्य योजनाओ में से एक है। यदि आपके मन कोई भी सवाल है कि Pradhanmantri Vishwakarma Yojana kya hai तो इस लेख में आपको इस योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी आसान भाषा प्राप्त हो जाएगी।

इस PM Vishwakarma Yojana के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस लेख को पूरा पढे।

PM Vishwakarma Yojana Kya Hai in Hindi?

PM Vishwakarma Yojana भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक सहायता, कौशल प्रशिक्षण और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराना है। PM Vishwakarma Yojana को अगर हम सरल शब्दों में समझें तो यह ऐसी योजना है जो छोटे स्तर पर काम करने वाले कारीगरों को अपना व्यवसाय बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने में मदद करती है।

इस योजना की शुरुआत 17 सितंबर 2023 को की गई थी और इसके तहत देशभर के लाखों पारंपरिक कामगारों को लाभ प्रदान किया जा रहा है।

पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य:

इस योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कला और कौशल को बढ़ावा देना तथा कारीगरों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जा सके। इस योजना के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं:

  • पारंपरिक कारीगरों को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
  • आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए सहायता राशि प्रदान करना
  • कौशल विकास प्रशिक्षण उपलब्ध कराना जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके।
  • कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा मुहयान कराना।
  • कारीगरों को डिजिटल लेनदेन और मार्केटिंग से जोड़ना ताकि वह भी डिजिटल इंडिया में भागीदार बन सके।
  • लघु या छोटे व्यवसायों को आगे बढ़ाने में सहायता प्रदान करना।

PM Vishwakarma Yojana के अंतर्गत आने वाले व्यवसाय:

इस योजना के अंतर्गत भारत के बहुत से पारंपरिक व्यवसाय आते है जिनकी सूचि निचे दी गई है:

  • बढ़ई (Carpenter)
  • लोहार (Blacksmith)
  • सुनार (Goldsmith)
  • कुम्हार (Potter)
  • नाई (Barber)
  • धोबी (Washerman)
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता (पारंपरिक)
  • दर्जी (Tailor)
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • मालाकार (फूल विक्रेता)
  • मोची (Cobbler)
  • मूर्तिकार (Sculptor)
  • राजमिस्त्री (Mason)
  • टोकरी, चटाई और झाड़ू बनाने वाले कारीगर
  • खिलौने बनाने वाले शिल्पकार
  • मछली पकड़ने के जाल बनाने वाले कारीगर आदि।

PM Vishwakarma Yojana के लाभ:

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को कई प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं जो निम्नलिखित है:

कौशल प्रशिक्षण (Skill Training):

कारीगरों को उनके कार्य को बेहतर बनाने के लिए बेसिक और एडवांस प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है जिससे वह अपने पारम्परिक कार्य में निपूर्ण हो सके। इसमें लाभार्थी को 5 से 7 दिन की बेसिक और 15 दिन या उससे अधिक की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है और ट्रेनिंग के दौरान प्रतिदिन ₹500 का स्टाइपेंड (भत्ता) भी दिया जाता है।

टूलकिट सहायता:

जब लाभार्थियों का प्रशिक्षण पूरा हो जाता है तो उन्हें अपने कार्य के हिसाब से टूल किट या आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसके लिए उनको लगभग ₹15,000 तक का अनुदान प्रदान किया जाता है।

आसान ऋण सुविधा प्रदान करना:

इस योजना के अंतर्गत बिना किसी गारंटी के दो चरणों में लाभार्थी को ऋण भी प्रदान किया जाता है:

  • पहले चरण में ₹1 लाख तक का ऋण।
  • दूसरे चरण में ₹2 लाख तक का ऋण।

इस ऋण पर उन्हें कम ब्याज दर की सुविधा भी दी जाती है ताकि उसे यह बोझ ना लगे।

डिजिटल प्रोत्साहन:

डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए लाभार्थी को प्रति ट्रांजैक्शन ₹1 का प्रोत्साहन (₹100 प्रति माह तक) दिया जाता है।

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता:

इस योजना में भाग लेने के लिए लाभार्थी को निम्न मापदंडो का पूरा करना आवशयक है जैसे की-

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • व्यक्ति पारंपरिक कारीगर या शिल्पकार होना चाहिए।
  • संबंधित व्यवसाय में कार्यरत होना आवश्यक है।
  • सरकारी कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य इस योजना के लिए पात्र नहीं होते।
  • पिछले 5 वर्षों में पीएम स्वनिधि (PM SVANidhi), मुद्रा (Mudra) जैसी किसी अन्य स्वरोजगार क्रेडिट योजना का लाभ न लिया हो
  • एक परिवार से केवल एक सदस्य ही इस योजना में भाग ले सकता है

PM Vishwakarma Yojana में आवश्यक दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड (यदि आवश्यक हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

PM Vishwakarma Yojana में आवेदन कैसे करें?

इस योजना में पात्र कारीगर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ नजदीकी ईमित्र सेंटर या CSC पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते है। इसकी अधिक जानकरी आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त हो जाएगी Vishwakarma Yojana

अगर आपको जानकारी अच्छी लगी है तो अन्य के साथ भी शेयर के ताकि उनको भी इस योजना का लाभ मिल सके। धन्यवाद

कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी :